नवीनतम करेंट अफेयर्स सरकारी नौकरी की तैयारी 2020 (Part-1)

Current Affairs

Top Current Affairs for Govt job Exam 2020 (Part-1)

 

01 – बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी दिसंबर में डिजिटल माध्यम से बैठक करेंगे।

02 – रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली में प्रतिरक्षा के क्षेत्र में नवाचार के विस्‍तार के लिए डिफेन्‍स इंडिया र्स्‍टाटअप चेलेंज का शुभारंभ किया।

03 – डॉ. हर्षवर्धन और संतोष कुमार गंगवार ने ‘कोविड-19 उद्योग के लिए सुरक्षित कार्यस्थल दिशानिर्देश’ पर पुस्तिका का विमोचन किया।

04 – नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) ने युवाओं को विभिन्न तरह का कौशल प्रशिक्षण देकर भारी तथा प्रसंस्करण उद्योग में उनके रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए ऱाघोगढ़ (म.प्र) स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

05 – भारत की प्रमुख पनबिजली कंपनी तथा भारत सरकार का एक अनुसूचित ‘ए‘ मिनी रत्न उपक्रम एनएचपीसी लिमिटेड ने वर्ष 2020-21 के लिए संपर्क विज्ञापन (डिटेलिंग) टार्गेट को लेकर बिजली मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।

06 – पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान पीएफसी द्वारा अर्जित किए जाने वाले विभिन्‍न लक्ष्‍यों का विवरण देते हुए भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के साथ कार्य प्रदर्शन आधारित ‘समझौता ज्ञापन’ पर हस्‍ताक्षर किए।

07 – आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की इस साल की सूची में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल सबसे अमीर आदमी बने रहे हैं, जिनकी कुल संपत्ति 6.58 लाख करोड़ रुपये है।

08 – कुवैत के शहजादे शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह को इस तेल समृद्ध देश के नये अमीर बने, वह दशकों तक देश की सुरक्षा सेवाओं में रहने के बाद देश के शीर्षतम पद पर पहुंचे हैं।

09 – उत्तरप्रदेश सरकार कोविड मरीजों के बेहतर इलाज के लिए राज्‍य के हर जिले में एल2 स्तर के कोविड अस्पताल की स्थापना करेगी।

10 – जाने माने फिल्‍म निर्माता शेखर कपूर को भारतीय फिल्‍म और टेलीविजन संस्‍थान सोसाएटी- एफ.टी.आई.आई. का अध्‍यक्ष और एफ.टी.आई.आई. शासी परिषद का प्रमुख बनाया गया है।

11 – पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) पर एक पुस्तिका जारी की, जो योजना के बारे में लाभार्थियों और अन्य पक्षों को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएगी।

12 – स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी गेर्राड जोसेफ प्लेटेरो रोड्रिग्स पर कोर्टसाइडिंग में लिप्त पाये जाने के कारण चार साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया है और उन पर 15,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है, वह पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर इस तरह के आरोप लगे हैं।

13 – आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, बैंकों के गैर-खाद्य ऋण (नॉन फूड बैंक क्रेडिट) की वृद्धि दर इस साल अगस्त में कम होकर छह प्रतिशत पर आ गयी।

14 – केशुभाई पटेल को एक और वर्ष के लिए दोबारा श्री सोमनाथ न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

15 – अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई में 1,875 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी।

16 – पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध पर चीनी सेना के साथ छह दौर की वार्ता का नेतृत्व करने वाले लेह स्थित 14 वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह को प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

17 – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र के ग्राम चकोन धनारी में 25 लाख रुपये की लागत वाली 25 किलोवाट क्षमता की पिरूल (चीड की सूखी पत्तियां) से विद्युत उत्पादन की पहली परियोजना का लोकार्पण किया।

18 – हिंदू मुन्नानी के संस्थापक संयोजक रामागोपालन का कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद चेन्नई में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

19 – फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस ने कहा कि इसरो 2025 में शुक्र ग्रह से संबंधित अपने मिशन को अंजाम देगा और फ्रांस इसमें शामिल होगा।

20 – भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रद्द कर दी जिससे यह सत्र बिना किसी प्रतिस्पर्धा के ही समाप्त हो गया ।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top